फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कारोबार की रफ्तार सुस्त, बाजार में पसरा सन्नाटा

Wed, 17 Jun 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्तम मॉडल टाउन में दोपहर के समय पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सीधे तौर पर बाजारों की रौनक पर दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण दिन के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। दोपहर के समय प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है और दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में खाली बैठे नजर आते हैं।
व्यापारियों के अनुसार गर्मी बढ़ने के बाद लोगों ने अपनी दिनचर्या बदल ली है। अब अधिकांश लोग सुबह 10 बजे तक या फिर शाम पांच बजे के बाद ही घरों से बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में दिन के मध्य समय में बाजारों में बिक्री लगभग ठप जैसी स्थिति में पहुंच गई है।
विज्ञापन

कपड़ा, जूता, कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य खुदरा कारोबार पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। मीरा बाजार के गारमेंट दुकानदार राजकुमार व सतपाल का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में ग्राहकों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
दोपहर के समय तो कई बार एक-दो ग्राहक भी मुश्किल से आते हैं। शहर के मुख्य बाजारों में सुबह और शाम के समय थोड़ी-बहुत चहल-पहल देखने को मिलती है, लेकिन वह भी सामान्य कारोबार को गति देने के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे दुकानदारों की आय पर भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

छोटी लाइन पर जूते की दुकान करने वाले संदीप ने बताया कि सुबह-शाम तो फिर भी बिक्री हो जाती है। लेकिन दोपहर में तो सारा दिन मोबाइल पर वीडियो देख कर बिताना पड़ रहा है। दोपहर में ग्राहक मुश्किल से ही आ रहे हैं। फिलहाल मौसम की मार के चलते बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें