फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुनानगर-व्यासपुर रूट पर बसों का समय तय

Mon, 17 Feb 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-व्यासपुर (बिलासपुर) वाया जगाधरी रूट पर शनिवार से सिटी बस सेवा में चलाई इलेक्ट्रिक एसी बसों की रविवार को समय सारिणी जारी कर दी गई। इसके मुताबिक सिटी बस के यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन और व्यासपुर बस अड्डे से 12-12 समय हैं।
इससे दोनों ओर से करीब हर पौने घंटे पर बस मिलेगी। इस तरह रूट पर सुबह साढ़े छह बजे से रात आठ बजे तक बस सेवा हो गई है। जिले को सिटी बस सेवा के लिए जनवरी-2024 में पांच इलेक्ट्रिक एसी बसें मिली थीं, जिनमें दो छछरौली रूट पर चल रही हैं।
विज्ञापन

तीन बसें गत शुक्रवार तक यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से जगाधरी बस स्टैंड तक थी, पर शनिवार से इस रूट का विस्तार कर दिया गया। इस रूट को यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से व्यासपुर वाया जगाधरी बस स्टैंड कर दिया गया है। इससे 45 रुपये में व्यासपुर से यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन आना-जाना हो सकेगा।
विज्ञापन

इस तरह रूट विस्तार से जगाधरी बस स्टैंड के आगे व्यासपुर व बीच में जहां-जहां बस के ठहराव स्थल हैं, वहां के लोगों को गर्मी के सीजन से पहले बड़ी राहत मिली है, क्योंकि यह बसें वातानुकुलित हैं। इनमें गर्मी में सामान्य किराये पर जगाधरी, यमुनानगर व रेलवे स्टेशन आना-जाना हो सकेगा। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से बिलासपुर बस अड्डे के लिए की सुबह 6.29, 7.21, 8.13, 9.05, 9.57, 10.49, दोपहर 1.21, 2.13, 3.05, 3.57, शाम 4.49, 5.41 बसें रवाना होंगी। इसी तरह बिलासपुर बस अड्डे से यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के लिए सुबह 7.49, 8.41, 9.33, 10.25, 11.17, दोपहर 12.09, 2.41, 3.33, शाम 4.25, 7.17, 18.09, 7.01 बाजे सिटी बस मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें