फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिता के सामने बस ने बेटी को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Fri, 28 Aug 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अपर्णा। फाइल फोटो 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी बस स्टैंड पर बुधवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा कॉलेज से लौटकर अपने पिता के साथ बाजार में राखी का सामान खरीदने जा रही थी। हादसे के बाद पुलिस ने निजी बस के अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतापनगर की राधिका कॉलोनी निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अपर्णा मुलाना से बीबीए-एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। 26 अगस्त को वह कॉलेज जाने से पहले पिता से कहकर गई थी कि शाम करीब चार बजे जगाधरी बस स्टैंड पहुंच जाएगी। इसके बाद दोनों को बाजार जाकर राखी का सामान खरीदना था।
विज्ञापन

प्रदीप के अनुसार वह करीब चार बजे बस स्टैंड पहुंचकर बेटी का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद अपर्णा सरकारी बस से उतरकर उनकी तरफ आ रही थी। इसी दौरान निजी बस चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाते हुए अपर्णा को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों की मदद से अपर्णा को यमुनानगर के गाबा अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमएम अस्पताल मुलाना रेफर कर दिया। यहां वीरवार को तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर जगाधरी थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बस नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पहले बयान देने की स्थिति में नहीं थी युवती
थाना प्रभारी के अनुसार हादसे के बाद गाबा अस्पताल में चिकित्सकों ने अपर्णा को बयान देने के लिए अनफिट बताया था। उसकी एमएलआर भी हासिल की गई थी। वीरवार को मौत की सूचना मिलने पर जगाधरी शहर थाना पुलिस मुलाना पहुंची और पिता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें