फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कूड़े में आग और धान की सफाई ने बिगाड़ी शहर की हवा

विज्ञापन
यमुनानगर में व्यासपुर मार्ग पर कूड़े में लगाई गई आग के बाद उठता धुंआ। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। एक सप्ताह में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 136 से बढ़कर 194 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया है। सोमवार को एक्यूआई 208 दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को इसमें मामूली गिरावट आई। इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।
जिले में पराली जलाने की घटनाएं केवल दो सामने आई हैं, लेकिन शहर में जगह-जगह कूड़े में लगाई जा रही आग और अनाज मंडियों में धान की सफाई से उठने वाली धूल भी प्रदूषण बढ़ने का कारण बन रही है। आंकड़ों के अनुसार, 28 अक्तूबर को जिले का एक्यूआई 136 दर्ज किया गया था। 29 अक्तूबर को यह बढ़कर 171 पर पहुंच गया। हालांकि, 30 अक्तूबर को इसमें बड़ी गिरावट आई और एक्यूआई 76 दर्ज किया गया। इसके बाद 31 अक्तूबर को यह फिर बढ़कर 128 हो गया। वहीं, एक नवंबर को एक्यूआई 186 और 2 नवंबर को 208 तक पहुंच गया। मंगलवार को यह 194 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इस तरह एक सप्ताह में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा है।
विज्ञापन



पराली जलाने की घटनाएं कम, फिर भी बढ़ रहा प्रदूषण
जिले में पराली जलाने की अब तक केवल दो घटनाएं सामने आई हैं। इसके बावजूद प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसके पीछे कूड़े में आग लगाने की घटनाएं भी एक बड़ा कारण मानी जा रही हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों में कूड़े को जलाने से निकलने वाला धुआं हवा को प्रदूषित कर रहा है। इसके अलावा अनाज मंडियों में धान की सफाई के दौरान उड़ने वाली धूल भी वातावरण में प्रदूषण बढ़ा रही है।
विज्ञापन



प्रदूषण बढ़ने पर मास्क का करें इस्तेमाल : डॉ. दिव्या
कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि प्रदूषण का बढ़ता स्तर सेहत के लिए हानिकारक है। इससे सांस संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि जब प्रदूषण का स्तर अधिक हो तो घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें