फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मैसर्स आशीर्वाद एंटरप्राइजेज पर भारतीय मानक ब्यूरो प्रवर्तन का छापा

विज्ञापन
छापेमारी के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो की टीम की टीम। विभाग
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर रोड पर लक्कड़ मंडी स्थित मैसर्स आशीर्वाद प्लाईवुड फैक्टरी में बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की टीम ने छापा मारा। इस दौरान फैक्टरी के अंदर हड़कंप मच गया। टीम ने यहां तैयार हो रहे माल की जांच की तो पता चला कि माल तैयार कर बिना आईएसआई मार्क के बेचा जा रहा था। यह पूरी कार्रवाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सौरभ चंद्रा व पाक्की बालू के नेतृत्व में हुई। इस कार्रवाई के दौरान करीब प्लाईवुड का 270 स्टॉक, गैर-प्रमाणित आईएसआई मार्क वाले प्लाईवुड थी। 10 स्कि्रन जिन्हें प्लाईवुड और ब्लॉक बोर्ड पर नकली आईएसआई मार्क लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, छापे के दौरान जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन

उधर, हरियाणा शाखा कार्यालय के निदेशक और प्रमुख रमेश के ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 के तहत कार्रवाई की जाएगी। चूंकि बीआईएस ने पाया है कि नकली आईएसआई चिह्नित उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है और लाभ के लिए उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा है। जोकि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें