फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संपत्ति फर्जीवाड़े में बिल्डिंग इंस्पेक्टर को किया काबू

Tue, 19 Aug 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। टैगोर गार्डन में प्रापर्टी बेचने के फर्जीवाड़े में आखिरकार नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर रामपाल मान भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इसमें संलिप्त विक्रम को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। इस फर्जीवाड़े और कौन-कौन साथ रहा, इस बारे में आरोपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर से पूछताछ करेगी।
फरीदाबाद के सेक्टर 8 निवासी योगेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी एक प्रापर्टी यमुनानगर में टैगोर गार्डन में है। इस प्रापर्टी पर विवाद चल रहा है। उसने कोर्ट से स्टे लिया हुआ है। आरोप है कि विक्रम बक्शी व विशाल बक्शी दोनों भाइयों ने नगर निगम के अधिकारियों से मिलीभगत कर इस प्रापर्टी पर नई प्रापर्टी आइडी बनाई। करोड़ों की इस प्रापर्टी को धोखे से सस्ते में बेच दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने जांच की। पुलिस ने आरोपियों को बुलाया गया लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके बाद नगर निगम से रिकार्ड लिया गया। जिसमें पता लगा कि आरोपियों ने नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर रामपाल मान के साथ मिलकर प्रापर्टी आइडी बनाई है। शिकायत में योगेश शर्मा ने बताया था कि प्रापर्टी 140 गज की थी। इस पर कोर्ट का स्टे भी था।
विज्ञापन

इसके बावजूद 28 अक्टूबर 2024 को रात को आठ बजकर 55 मिनट पर नई प्रापर्टी आइडी के लिए अप्लाई किया गया। नौ बजकर 46 मिनट पर नई प्रापर्टी आइडी तैयार कर दी गई और बेच दिया गया। थाना प्रबंधक नरेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ चल रही है। इसमें और कौन-कौन संलिप्त रहा है। उन्हें भी जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें