फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 251 दीपों से जगमगाया बौद्ध स्तूप

विज्ञापन
बौद्ध स्तूप चनेटी में दिए जलाते मुख्य अति​थि। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम की ओर से वीरवार देर शाम चनेटी स्थित ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान स्तूप पर 251 दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद मुख्यातिथि रहीं। पार्षद रुचि कांबोज और अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार विशिष्ट रूप से मौजूद रहे। अतिथियों और अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने जन्मदिन को सेवा, जनकल्याण और सकारात्मक संकल्प के रूप में मनाने का संदेश दिया। रोजी आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप पर दीप प्रज्ज्वलन से विरासत और सामाजिक एकजुटता का संदेश मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें