फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बसपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 02 Sep 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते बसपा नेता व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और दलित-पिछड़ा समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी हरियाणा की तरफ से सोमवार को प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
आंबेडकर भवन सेक्टर-17 से जिला सचिवालय तक पैदल मार्च निकालते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन एडीसी नवीन आहुजा को सौंपा। मुख्य अतिथि केंद्रीय कोऑर्डिनेटर रणधीर बेनीवाल के साथ बसपा के केंद्रीय प्रभारी प्रताप सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। उनके साथ स्टेट कॉर्डिनेटर विशाल गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा कृष्ण जमालपुर एवं प्रदेश प्रभारी दलबीर भान, नेत राम, राम सिंह फौजी, साढौरा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टेट कॉर्डिनेटर गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। दलितों, पिछड़ों और अन्य कमजोर वर्गों पर अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। वहीं पुलिस पीड़ितों को न्याय देने के बजाय उन्हें डराने-धमकाने का काम कर रहा है। बृजपाल छप्पर ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग पीड़ित है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
बेरोजगारी चरम पर है, युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रहीं। सरकारी भर्तियों में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता की परेशानियों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और झंडे लिए नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते लोगों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में और भी बड़ा जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। इस मौके पर सही राम, शकुंतला भट्टी, करनैल सिंह नगला, प्रवीण कुराली, रामदास करनवाल, रणबीर पाल, ब्रह्मपाल सिंह, धर्मपाल तिगरा, नरेश सारन, राहुल फिरोजपुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें