फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजकीय कॉलेज में शुरू होंगी बीएससी नॉन मेडिकल, एमकॉम, पीजीडीसीए की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। राजकीय कॉलेजों में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। रादौर के राजकीय कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल, एमकॉम, पीजीडीसीए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) शुरू करने की मांग डीएचई को भेजी गई है। इसी तरह छछरौली के राजकीय कॉलेज में साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी व आहड़वाला (बिलासपुर) के राजकीय कॉलेज में फिजिकल एजुकेशन विषय शुरू हो सकते हैं। अब डीएचई की मंजूरी पर आगामी सत्र से यह कोर्स व विषय शुरू होंगे और इनके लिए रादौर, छछरौली व बिलासपुर के युवाओं को निजी या दूरस्थ राजकीय कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


दो कॉलेजों के अपने भवन न नए कोर्स-विषय की मांग
चार साल से सरस्वतीनगर व तीन साल से प्रतापनगर का राजकीय कॉलेज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के भवनों में चल रहे हैं। यानी दोनों खंडों में सरकारी कॉलेज की सौगात मिलने के तीन-चार साल में भी अपने भवन नहीं मिल पाए हैं। इसका खामियाजा क्षेत्र के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि अपने भवन न होने से दोनों कॉलेजों में नए कोर्स व विषय भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं। वहीं आगामी सत्र के लिए भी दोनों कॉलेजों से किसी नए कोर्स व विषय को शुरू करने की मांग डीएचई को नहीं भेजी गई है। दोनों कॉलेजों में मौजूद बीए व बीकॉम कोर्स के लिए भी सरकारी स्कूलों के भवनों में कमरे और स्टाफ कम है।
सरस्वतीनगर कॉलेज के आठ व प्रतापनगर कॉलेज के लिए छह कमरे मिले हैं। एक-एक कमरे दो-दो कामों में इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे एक ही कमरे में कॉमन रूम व कंप्यूटर रूम तो एक ही कमरे में लाइब्रेरी व स्टाफ रूम हैं। ये देख युवा नजदीक के सरकारी कॉलेज में कम खर्च के बीए, बीकॉम कोर्स होने के बावजूद दूसरे एडेड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के अधिक खर्च के बीए, बीकॉम कोर्स की ओर रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि दोनों सरकारी कॉलेजों मौजूद बीए व बीकॉम कोर्स में हर सत्र में काफी सीटें रिक्त रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन-
बीएससी नॉन मेडिकल, एमकॉम, पीजीडीसीए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) शुरू करने की मांग डीएचई को भेजी है।
- डॉ. राजेंद्र कुमार, प्रिंसिपल, राजकीय कॉलेज रादौर।

वर्जन-
फिजिकल एजुकेशन विषय शुरू करने की मांग डीएचई को भेजी है।
- डॉ. सुनील तनेजा, प्रिंसिपल, राजकीय कॉलेज आहडवाला (बिलासपुर)।
-
किस कॉलेज में कौन-सा कोर्स व कितनी सीटें-
सरस्वतीनगर- बीए - 160, बीकॉम - 80
प्रतापनगर- बीए - 60 बीकॉम - 40
छछरौली- बीए - 400, बीकॉम - 160, बीसीए - 60, बीएससी मेडिकल - 20, बीएससी नॉन मेडिकल - 160।
बिलासपुर- बीए - 320, बीकॉम - 80, बीकॉम वोकेशनल - 20, बीएससी - 40, बीएससी मेडिकल - 20, बीएससी नॉन मेडिकल - 40।
रादौर- बीए - 240, बीकॉम - 80, बीकॉम वोकेशनल - 20, बीसीए - 50।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें