फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दौलतपुर निवासी गोपालदास ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अप्रैल को उसके पिता 75 वर्षीय राम स्वरूप दांतों की जांच कराने के लिए डीएवी डेंटल कॉलेज में आए थे। दांत चेक कराने के बाद उसके पिता कन्हैया साहिब चौक पर केले लेने के लिए रेहड़ी के पास खड़े थे। जब वह सड़क पार करने लगे तो जगाधरी की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें