फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ससुराल आए व्यक्ति को साढू व साली ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी दंपती पर केस
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉर्डन कॉलोनी में ससुराल आए व्यक्ति को उसके साढू व साली ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया है। मॉर्डन कॉलोनी नजदीक गिरी मंदिर निवासी प्रकाश कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दामाद बलविंदर सिंह उसके पास आया हुआ था। तीन दिन पहले उसकी बेटी राजिंद्र कौर और दूसरा दामाद करनैल सिंह भी उनके घर पर आया। आरोप है कि उसके दूसरे दामाद व बेटी राजिंद्र कौर ने उसके दामाद बलविंदर को बुरी तरह पीटा। उसे घर के गेट के सामने बुरी तरह मारपीट की। जिसकी वीडियो भी बना ली। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी दंपती पर केस किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें