फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जीजा-साले 680 ग्राम स्मैक संग काबू

Tue, 12 Aug 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नशा तस्करी मामले में वर्ष-2024 से वांछित साला अपने जीगा संग 680 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की कमला कॉलोनी निवासी अमजद (साला) व यमुनानगर के पुराना हमीदा की आत्मापुरी कॉलोनी निवासी अल्लादिया (जीजा) के रूप में हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल ने दोनों को दोनों बाइक पर यूपी से आते समय कलानौर बॉर्डर पर ने गिरफ्तार किया। अमजद पर यूपी में जान से मारने के प्रयास का केस भी दर्ज है, वहीं अल्लादिया पर पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चार नशा तस्करी, दो चोरी व एक अवैध रूप से शराब मिलने का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें