फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशे में वाहन चलाने पर 19 का चालान

Tue, 12 Aug 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की जांच करती पुलिस। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने रविवार की रात अभियान चलाया। मिल्क माजरा टोल प्लाजा सहित अलग-अलग जगह यातायात व विभिन्न थानों की पुलिस ने वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान 19 वाहन चालकों के चालान किए गए। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज जैन निर्देशानुसार जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया है। इसका मकसद सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसना है। रात में काफी वाहन चालक नशे में वाहन चलाकर अपने साथ अन्य वाहन चालक के लिए खतरा बनते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें