फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में भाई-बहन घायल

Thu, 01 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। कालाअंब मार्ग पर हवेली गांव के पास बुधवार एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार खुशहाल और उसकी बहन जेसिका घायल हो गई। हादसे के आरोपी पिकअप चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महमदपुर गांव के संजय ने बताया कि उसका बेटा खुशहाल व बेटी जेसिका रोजाना सुबह दौड़ का अभ्यास करने जाते हैं। आज सुबह भी यह दोनों वहां जा रहे थे। हवेली गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। लोगों खुशहाल व जेसिका को सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल होने पर जेसिका को पीजीआई रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें