संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना बिलासपुर के गांव बांसेवाला में अपने भांजे के जन्मदिन समारोह में आए युवक व उसकी बहन पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
गांव मछरौली निवासी वंश ने बताया कि तीन दिन पहले अपने भांजे हर्ष के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए अपने बहनोई दीपक के घर बांसेवाला गया था। डीजे पर सभी नाच रहे थे। तभी गांव के साहिल गंडासे से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद उसकी बहन की गर्दन पर वार किया लेकिन गंडासा कांधे पर लगा। भीड़ का फायदा उठा कर हमलावर साहिल फरार हो गया।