फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होटल ले जाकर आईटीआई छात्रा से किया दुष्कर्म

Sat, 22 Jun 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। आईटीआई छात्रा को शादी का झांसा देकर एक युवक ने होटल ले जाकर उसके साथ कई बार गलत काम किया। जब आरोपी ने शादी नहीं की तो युवती ने पुलिस को शिकायत दी। आरोपी युवक पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
साढौरा क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईटीआई में पढ़ती हैं। फरवरी 2022 में उसकी मुलाकात रानीपुर कलां निवासी सतबीर से हुई थी। यहां पर आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और उसके साथ दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी सतबीर ने उससे शादी का झांसा देकर 2023 में जगाधरी के होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने सात जून को भी उसे होटल में बुलाकर कहा कि वह उससे कल शादी कर लेगा। इसके बाद उसने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा ने बताया कि आठ जून को इस बारे में अपने परिजनों को बताया। उसके परिजनों ने आरोपी के परिवार वालों को बुलाया।
विज्ञापन

उसके रिश्तेदारों ने कहा कि वह कुछ दिनों बात शादी करा देंगे। इसके बाद वह घर से चले गए। आरोप है कि अब आरोपी के परिजन उनसे बात नहीं कर रहे हैं। इसके बाद छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें