फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़कर गहने चुराए

Sun, 18 May 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सरस्वती नगर की आदर्श नगर कॉलोनी में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ लाखों के गहने व सामान चोरी कर लिया। छप्पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में हकीम राम ने बताया कि उसका बेटा ओमबीर सिंह जम्मू कश्मीर के उधमपुर में रहता है। लगभग दो माह पहले वह अपने बेटे के पास उधमपुर गया था। 15 मई को उसके पड़ोसी भगत राम ने उसे फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। वह शुक्रवार को घर पहुंचा। घर का ताला टूटा मिला। चोर अलमारी से सोने की दो अंगुठियां, चांदी के दो सिक्के, सोने के टॉप्स, गैस सिलिंडर व अन्य सामान चोरी कर ले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें