फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिछली साल से लुढ़का परिणाम, 93.24 फीसदी छात्र-छात्राएं पास

Sun, 18 May 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिले का कुल परिणाम 93.24 प्रतिशत रहा। हालांकि यह परिणाम पिछले साल की तुलना में 2.65 प्रतिशत कम है। इस बार जिले का परिणाम 93.24 प्रतिशत है, जबकि पिछले साल यह परिणाम 95.84 प्रतिशत था।
इस बार जिले का परिणाम में प्रदेश भर में 13वां स्थान है। अन्य सालों की अपेक्षा यह फिर भी बहुत ज्यादा है। यह जिले का कुल प्रतिशत परिणाम है। बोर्ड ने केवल जिला अनुसार परिणाम जारी किया है, जबकि स्कूल अनुसार परिणाम आना शेष है। इस कारण सरकारी व निजी स्कूलों के परिणाम की जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

अधिकारी साइट पर इसके अपडेट होने की राह देखते रहे, परंतु परिणाम नहीं मिला। वहीं, स्कूल अनुसार परिणाम न आने के कारण विद्यार्थियों व शिक्षकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान सभी कंप्यूटर सिस्टम पर बैठे रहे। स्कूलों में परिणाम न आने से विद्यार्थियों को परिणाम देखने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
कोरोना संक्रमण के बाद से जिले के परिणाम में काफी सुधार आया है। इससे पहले यह परिणाम बेहद कम था। हालात ऐसे थे कि परिणाम के मामले में जिला सबसे फिसड्डी था। साल 2017 में जिले का परिणाम मात्र 52 प्रतिशत था। इसके बाद इसमें हल्का सुधार हुआ और परिणाम 58 प्रतिशत तक पहुंचा।
विज्ञापन

इसके बाद 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा नहीं हुई। फिर साल 2022 के बाद से लगातार परिणाम बढ़ रहा है। पिछले दो साल से इसकी तुलना करें तो यह 20 प्रतिशत ज्यादा है। साल 2023 में परिणाम 73.9 प्रतिशत था, जबकि इस बार यह 93.24 प्रतिशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें