फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़ रुपये व गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी संपदा विभाग के सेक्टर-18 में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, चांदी के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सेक्टर-18 निवासी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सत्यप्रकाश के मकान में एक वर्ष से किराये पर रह रही है। वह समय पर मकान का किराया देती है। आरोप है कि काफी समय से सत्यप्रकाश उन पर मकान खाली करने का दबाव बना रहा है। मकान खाली न करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि वह अपने पति के साथ काम पर गई थी। जबकि बच्चे स्कूल में गए हुए थे। जब दोपहर को उसका पति वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान से सिलिंडर, मोबाइल, 66 हजार रुपये की नकदी चोरी की गई थी। जबकि मकान मालिक सत्यप्रकाश के कमरे का ताला नहीं टूटा था। वहां से कुछ भी चोरी नहीं हुआ था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें