फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की कर गाड़ी का तोड़ा शीशा

Sat, 25 Feb 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आत्महत्या करने के प्रयास की सूचना पर पुलिस डायल 112 की टीम के साथ युवक ने धक्कामुक्की की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पत्थर मारकर पुलिस की सरकारी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-17 पुलिस को डायल-112 गाड़ी पर तैनात कृष्णचंद ने शिकायत दी है कि 22 फरवरी को उनके पास सूचना आई कि सुभाष निवासी गली छोटी लाइन आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। इस पर वह एसपीओ रजाक खान, रघुबीर के साथ मौके पर पहुंचा। शिकायतकर्ता रेनु बाला वहां पर मिली। उसने बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है। घर पर तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

वहीं उसके साथ भी मारपीट की। इस पर उसके बेटे कृष्ण को गाड़ी में बैठने के लिए कहा तो उसने धक्का मुक्की शुरू कर दी। वहीं धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद सरकारी गाड़ी के शीशे पर पत्थर दे मारा। आरोपी कृष्ण मौके से भाग गया। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कृष्ण के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अन्य घटना मे शंभू कॉलोनी निवासी जमंत ने सदर पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने घर पर था । वहां पर मुर्गा अपने एक अन्य साथी के साथ आ गया। आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। उसकी कमर में ईंट दे मारी । वहीं उसकी मां डंडे से उस पर हमला कर दिया। आरोपी धमकी देकर भाग गए। इसके बाद जब वह अस्पताल जा रहा था तो आरोपियों ने फिर उसके साथ मारपीट की। लोहे की रॉड से हमला किया। मुर्गा का भाई अर्जुन और चार-पांच अन्य युवक हमला करने में थे। पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें