फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुना नदी पर पुल नहीं बना, सात गांवों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 20 May 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यूपी सीमा पर यमुना नदी के दोनों ओर बसे जिले केे सात गांवों से मौजिज लोगों की रविवार को मुकारमपुर गांव में पंचायत हुई। इसमें वर्षों पुरानी यमुना नदी पर पुल की मांग पूरी न होने के रोष में नारे लगाए। साथ ही सभी ने हाथ खड़े कर उक्त गांवों में लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
इससे पहले पुल की मांग पूरी न होने के विरोध में एक अप्रैल को घोड़ोपीपली व सात अप्रैल को टापू माजरी के लोग चुनाव बहिष्कार कर एलान कर चुके हैं। घोड़ोपीपली के सरपंच, पंच सहित अन्य मौजिज लोगों ने बकायदा डीसी को लिखित में पत्र देकर चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इन दो गांवों के साथ अब यमुना के दोनों आर बसे पांच और गांवों के लोग भी आ गए हैं।
विज्ञापन

इनमें बीबीपुर, मुकरमपुर, कनालसी, अमादलपुर, साबापुर शामिल है। इन गांवों से मौजिज लोगों की रविवार को मुकारमपुर में पंचायत हुई। इसमें घोडोपीपली सरपंच प्रतिनिधि सुमित, मारुख, अरशद, अंकुर कांबोज, सुंदर सिंह, राजबीर सिंह, संदीप कुमार, धीरज पाल, अजय सरपंच, अशोक, बिरमपाल, धर्मेंद्र राणा ने बताया कि उनके गांव जिला यमुनानगर के अंतर्गत हैं।
कुछ गांव यूपी की ओर यमुना नदी के पार हैं, जिनका अपने जिले यमुनानगर व प्रदेश हरियाणा में आने-जाने को सीधा सड़क संपर्क मार्ग नहीं है। जिस कारण इन गांवों से ग्रामीणों का अपने जिले व प्रदेश आने-जाने में यूपी में कई किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगता है। ऐसे ही यमुना के इस ओर यमुनानगर की ओर लगते गांवों को यूपी जाने के लिए कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है।
दोनों ओर बसे गांवों के किसानों के खेत भी यमुना नदी के दूसरी ओर लगते हैं। अन्य कामों के लिए गांवों के लोगों को यमुना के दूसरी ओर आना-जाना पड़ता है, पर यमुना नदी के दोनों ओर बसे गांवों के लोग सीधा सड़क संपर्क मार्ग न होने से कई किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें धन, समय के नुकसान के साथ अनहोनी का भी भय रहता है। इसलिए यमुना के दोनों ओर बसे गांवों के ग्रामीणों की मांग है कि यमुना पर पुल बनाया जाए। जिससे दोनों ओर बसे गांवों के लोगों का यूपी व हरियाणा में आना-जाना आसान हो सके। लेकिन वर्षों से यह मांग पूरी नहीं हो पाई है, इसलिए पंचायत में फैसला लिया है कि पुल की मांग पूरी न होने के रोष में उक्त सभी गांवों के लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें