बिलासपुर। कस्बा में गली की मरम्मत के दौरान कुछ लोगों ने दो हजार ईंटें चोरी कर ली। पता लगा कि ईंटें चार लोगों ने चुराई हैं। ग्राम पंचायत बिलासपुर के वार्ड नौ से पंच अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत की तरफ से महर्षि वेद व्यास सरोवर के नजदीक गली में रिपेयर का काम लगा है।
इसमें ईंट भी लगाई जा रही है। इसके लिए पंचायत ने 3500 ईंट मंगाई थीं। इसमें से करीब 1000 ईंट गली की रिपेयर में लग चुकी हैं। 16 जून को दोपहर के समय वह गली में चल रहे काम का मुआयना करने के बाद घर चला गया था। वहां काम कर रहा मिस्त्री व मजदूर भी खाना खाने चले गए थे। उन्होंने अपने स्तर पर ईंटों के बारे में पता किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली। अब उन्हें किसी ने बताया कि ईंटों को गांव ढलौर का सुखविंद्र, गांव अजीजपुर का संजीव कुमार, दीप कुमार, सोनी ने चोरी की है। इस बारे में उन्होंने उक्त आरोपियों से बात की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।