फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से दामाद-ससुर घायल

Mon, 19 Jun 2023 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कस्बा में चौराही रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक पर जा रहे दामाद और ससुर घायल हो गए। आरोप है कि कार से टक्कर मारने वाले ने पुलिस को शिकायत न करने की धमकी दी।
विज्ञापन

गांव डुमोवाला के बलविंद्र ने बताया कि वह अपने ससुर श्योराम के साथ तीन जून को बाइक पर चौराही रोड से अपने गांव की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह दोनों सड़क पर गिर गए। इस पर कार का चालक नरेंद्र कुमार उसके ससुर को अपनी कार में बैठाकर सरकारी अस्पताल के बजाय जगाधरी के निजी अस्पताल में ले गया और वहां से फरार हो गया। उनका आरोप है कि नरेंद्र सिंह ने दबाव बनाते हुए उन्हें थाने में शिकायत न करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें