फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंजिशन घर पर बरसाई ईंटें, व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जोगिंद्र नगर की घटना, तीन भाइयों व उनकी मां पर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की जोगिंद्र नगर कॉलोनी में पड़ोसियों ने रंजिशन एक घर पर ईंटें बरसाईं। हमले में जोगिंद्र नगर निवासी राजकुमार घायल हो गए। हमले में घर के अंदर खड़ी बाइक व अन्य सामान भी टूट गया। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले तीन भाइयों व उनकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जोगिंद्र नगर निवासी मीनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता राजकुमार की पड़ोस में रहने वाले कृष्ण उर्फ गंजा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद से आरोपी उसके पिता से रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन

मीनू ने बताया कि नौ जून को रात आठ बजे वह अपने घर पर काम कर रही थी। इस दौरान आरोपी कृष्ण उर्फ गंजा अपने भाई बोनी, सीबा व मां रूबी के साथ उनके घर पर आया। आरोपियों ने आते ही गाली गलौज करनी शुरू कर दी और फिर आरोपियों ने उनके घर पर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। ईंटें लगने से उसका पिता राजकुमार घायल हो गया। वहीं, घर के आंगन में खड़ी बाइक व अन्य सामान टूट गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने अपने पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें उपचार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें