फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तनपान बच्चे के लिए वरदान : पारुल

Fri, 08 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्टाफ, छात्राएं व रोटरी क्लब की पदा​धिकारी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से स्तनपान सप्ताह मनाया गया। मुख्य वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आईएमए चेयरपर्सन डॉ. रितु मग्गो व आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. सुनीला सोनी रही। वहीं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष पारुल सिंह ने कहा कि स्तनपान बच्चे के लिए वरदान है। यह समय मां व बच्चे के लिए लाभकारी होता है।
उन्होंने बताया कि स्तनपान करने वाले शिशुओं को बहुत सारी बीमारियों से भी बचाया जा सकता है। इसकी वजह से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इस समय में मां और बच्चे दोनों का ही खास तौर से ख्याल रखा जाना चाहिए। इसके लिए मां को संतुलित आहार लेना चाहिए और पहले छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही पिलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब यमुनानगर प्रेजीडेंट पार्टनर नीरू आनंद के द्वारा शुरू किए गए को-पायलट प्रोजेक्ट गुलाबी पंख के तहत सर्वाइकल कैंसर पर लेक्चर हुआ। डॉ. सुनीला सोनी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए एचपीवी वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें मानसी, रूपल, मिनल छाबड़ा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें