कार्यक्रम के दौरान एसडीएम का स्वागत करतीं बीके बहनें। संस्था
व्यासपुर। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। बीके आशा दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को विस्तार से समझाया।
उन्होंने बताया कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं है, बल्कि आत्मा और परमात्मा के पवित्र बंधन का भी प्रतीक है। राखी बांधने की परंपरा आत्मा को उसके मूल संस्कारों की याद दिलाती है। रक्षाबंधन हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम बुराई, नकारात्मकता और विकारों से स्वयं की रक्षा करें। इस दौरान बीके नरेंद्र दीदी, बीके रमेश भाई, बीके गुरजीत सिंह, उपमंडल अधिकारी जसपाल सिंह गिल, नायब तहसीलदार दलजीत सिंह, एसएचओ कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।