फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़ चुराई नकदी, गहने

Fri, 10 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सेक्टर 17 निवासी परमीत सिंह के घर से चोर 50 हजार की नकदी समेत लाखों का गहने व सामान चोरी कर ले गए। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में परमीत सिंह ने बताया कि उसका एक मकान औद्योगिक क्षेत्र में भी है। वह वीरवार को परिवार सहित औद्योगिक क्षेत्र स्थित घर पर गए थे। उसके पास पड़ोसी विशाल शर्मा का फोन आया कि उनके घर में चोर घुसे हैं। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी और वह वर उसके बेटा तेजवीर सिंह घर पहुंचे। उन्हें घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला।। बाथरूम व रसोई के 18 नल व एलईडी टीवी गायब था। अलमारी से दो जोड़ी सोने के टॉप्स, चेन, अंगूठी व 50 हजार रुपये गायब थे। सीसीटीवी फुटेज दो युवक रात के दो बजे घर में घुसते दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें