यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित छोटी लाइन रोड स्थित घर से ताला तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी व सोने की बालियां चोरी हो गई। सूचना पाकर पहुंची थाना शहर यमुनानगर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन की। बाद में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस को दी शिकायत में पेपर मिल कॉलोनी निवासी तुषार मिश्रा ने बताया कि छोटी लाइन रोड पर उनके परिचित सुमित तिवारी का घर है। वह 20 नवंबर को घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गए थे। जब वह 21 नवंबर की शाम चार बजे घर पहुंचे तो घर का लगा ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि घर से 80 हजार रुपये की नकदी व सोने की बालियां चोरी हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।