यमुनानगर। मकान ताला तोड़कर चोर नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्लाईवुड फैक्ट्री में ठेकेदारी करने वाले घनश्याम ने शहर थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया। घनश्याम का कहना है कि वह शनिवार को अब अपने काम से लौटा तो उसके मकान का ताला टूटा हुआ था। घर से 14.500 रुपये भी गायब थे। संवाद