फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट दफ्तर का ताला तोड़ हजारों का सामान चोरी

Thu, 26 Dec 2013 05:21 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने ट्रांसपोर्ट कार्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और ट्रांसपोर्ट मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
विज्ञापन


 शहर पुलिस को दी शिकायत में गांव छप्पर निवासी राजबीर सिंह ने कहा कि शहर में जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के नाम से उसका कार्यालय है। रोजमर्रा की तरह मंगलवार देर शाम वह कार्यालय का ताला लगाकर अपने घर गया था। बुधवार सुबह जब वह कार्यालय पर पहुंचा, तो उसे ताला टूटा मिला।

 जिसे देखकर वह हैरान रह गया। जब वह दरवाजा खोल कर अंदर गया, तो वहां पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। राजबीर ने बताया कि चोर उसके कार्यालय से हजारों रुपये का सामान तथा जरूरी कागजात चोरी करके ले गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें