चोरों ने
ट्रांसपोर्ट कार्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा
लिया और ट्रांसपोर्ट मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले
की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
शहर पुलिस को दी शिकायत में गांव छप्पर निवासी राजबीर सिंह ने कहा कि शहर
में जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के नाम से उसका कार्यालय है। रोजमर्रा की तरह
मंगलवार देर शाम वह कार्यालय का ताला लगाकर अपने घर गया था। बुधवार सुबह
जब वह कार्यालय पर पहुंचा, तो उसे ताला टूटा मिला।
जिसे देखकर वह हैरान रह
गया। जब वह दरवाजा खोल कर अंदर गया, तो वहां पर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। राजबीर ने बताया कि चोर उसके कार्यालय से
हजारों रुपये का सामान तथा जरूरी कागजात चोरी करके ले गए हैं। सूचना मिलने
के बाद पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और मामले की
जांच शुरू कर दी।