रादौर। ग्लोबल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की ओर से बुधवार को बी.फार्मेसी छात्रों के लिए सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार का शीर्षक उत्पाद प्रबंधन की कला में महारत जरूरी था। सेमिनार में छात्रों ने उत्पाद प्रबंधन के गुर सीखे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रोडक्ट मैनेजर सवीर ठाकुर ने प्रतिभागियों की समझ, क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से मूल्यवान अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक ज्ञान साझा किया। उनके सत्र में प्रोडक्ट लाइफ साइकिल मैनेजमेंट, मार्केट विश्लेषण व रणनीतिक योजना जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया। जिससे प्रतिभागियों को इस क्षेत्र का व्यापक दृष्टिकोण मिला। कॉलेज के अध्यक्ष सीए एसके जिंदल ने अकादमिक ज्ञान और उद्योग प्रथाओं में इस तरह के कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सेमिनार ने फार्मास्युटिकल उद्योग के छात्रों और पेशेवरों को एक अनुभवी विशेषज्ञ से सीखने का अवसर मिला है।