फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हरिद्वार चली गई थी दोनों सहेलियां

Thu, 26 Sep 2024 07:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के निजी स्कूल से लापता हुई दोनों सहेलियों को शहर पुलिस ने देर रात हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया।दोनों सहेलियां 13-13 साल की हैं। दोनों मंगलवार को घूमने के लिए हरिद्वार चली गई थी। दोनों ने हरिद्वार में गंगा तट पर हर की पौड़ी के दर्शन किए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने किसी के फोन से इंस्टाग्राम आईडी पर संदेश भेजा। इंस्टाग्राम आईडी पर संदेश मिलते ही साइबर सेल की मदद से शहर थाना पुलिस को दोनों लड़कियों की लोकेशन हरिद्वार की मिली जिसके बाद तुरंत पुलिस ने हरिद्वार जाकर दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। देर रात पुलिस दोनों सहेलियों को हरिद्वार से यमुनानगर लेकर आई और उनके परिवार से मिलाया।
जांच अधिकारी मुख्य सिपाही अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी शहर के निजी स्कूल में पढ़ती है। मंगलवार सुबह वह स्कूल गई थी। स्कूल से करीब 11 बजे उसकी बेटी और उसकी बेटी की सहेली संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी।
विज्ञापन

जिले में हुई दो बच्चियों से रेप व हत्या की घटना से वह पहले ही सहमी हुई थी। बेटी के लापता होने पर वह तुरंत थाने पहुंची। उनकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने दोनों लड़कियों की तलाश की। इस दौरान स्कूल के आसपास लोगों से बातचीत की।
देर शाम उन्हें एक लड़की की इंस्टाग्राम आईडी एक्टिव मिली। आईडी के एक्टिव होते ही उन्होंने साइबर सेल की मदद से उसे ट्रेस किया। जिसकी लोकेशन हरिद्वार की मिली। जांच में पता चला कि यह आईडी उन्होंने एक युवक के मोबाइल के हॉटस्पॉट से इंटरनेट लेकर चलाई। साइबर सेल की मदद से युवक के मोबाइल पर संपर्क किया गया।
युवक से बातचीत की तो उसने बताया कि दो लड़कियां हरिद्वार आई थी। उन्होंने उससे कुछ देर के लिए हॉटस्पॉट के माध्यम से इंटरनेट लिया था। बाद में दोनों लड़कियों को हरिद्वार स्टेशन से बरामद कर लिया गया। दोनों लड़कियों के बयान हुए तो उन्होंने बताया कि वे घूमने के लिए यमुनानगर रेलवे स्टेशन से गंगानगर हरिद्वार एक्सप्रेस में बैठी और हरिद्वार में ट्रेन से उतरी। वहां उन्होंने गंगा व हर की पौड़ी के दर्शन किए। किसी ने उनको अगवा नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें