फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मकान में पंखे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 19 Aug 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकरण। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर-17 निवासी युवक राजकरण का शव सोमवार शाम घर में पंखे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक की मौत को आत्महत्या मानने से इन्कार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राजकरण का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और घटना से पहले युवती उसके साथ थी।
परिजनों के अनुसार राजकरण मजदूरी का काम करता था। सोमवार शाम उसके पिता ने उसे कमरे में पंखे से लटका देखा। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। राजकरण की बहन खुशबू और भाई सन्नी ने आरोप लगाया कि सोमवार को युवती राजकरण के साथ ही थी। उन्होंने बताया कि राजकरण ने परिवार के लोगों को युवती के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात बताई थी।
विज्ञापन

परिजनों का यह भी कहना है कि युवती ने फोन पर राजकरण की मां से बातचीत की थी और उसे समझाने की बात कही थी। इसके बाद ही राजकरण की मौत की घटना सामने आई। परिजनों ने युवती की भूमिका पर संदेह जताते हुए उससे पूछताछ करने और मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पुलिस अब राजकरण के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है। जांच के आधार पर पुलिस घटना से पहले युवक के संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें