फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निकाय चुनाव ः पहले दिन किसी ने नहीं कराया नामांकन

Wed, 12 Feb 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी व रादौर नगर पालिका चुनाव के लिए मंगलवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों व उनके समर्थक या परिवार के सदस्य नामांकन फार्म तो ले गए, पर नामांकन के पहले दिन किसी ने भरकर नहीं दिया। काफी दावेदार विभागों व बैंकों से एनओसी लेने की दौड़ में लगे रहे, वहीं कई अपनी पार्टी की प्रत्याशी सूची में अपना नाम आने के बाट में रहे। पहले दिन न तो नगर निगम मेयर व पार्षद और न ही रादौर नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद पदों पर एक भी नामांकन हुआ।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं बीडीपीओ व्यासपुर कार्तिक चौहान द्वारा डीसी यमुनानगर के कोर्ट में नगर निगम के मेयर पद और सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता द्वारा जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में वार्ड एक से सात के पार्षद पदों, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह द्वारा नगराधीश कोर्ट में वार्ड आठ से 15 के पार्षद पदों और सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार जगाधरी अमित कुमार द्वारा उपमंडल अधिकारी (ना.) कोर्ट जगाधरी में वार्ड 16 से 22 के पार्षद पदों के लिए नामांकन पत्र लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार रादौर सुदेश मेहरा द्वारा नगर पालिका रादौर कमरा नंबर-एक में रादौर नगर पालिका के अध्यक्ष पद, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रादौर श्यामलाल द्वारा नगर पालिका रादौर के कमरा नंबर-दो में वार्ड एक से सात के पार्षद पदों, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य विभाग रादौर रवि नायक द्वारा नगर पालिका रादौर के कमरा नंबर-4 में वार्ड आठ से 14 के पार्षद पदों के लिए नामांकन लिए जा रहे हैं।
इन सभी जगह नामांकन के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित पुलिस बल सुबह से शाम तक तैनात रहे, पर पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ। हालांकि काफी संख्या में लोग नामांकन फार्म जरूर ले गए, पर उनमें से किसी ने भी नामांकन फार्म दालिख नहीं कराया।
विज्ञापन

आज नहीं होंगे नामांकन
नामांकन की प्रक्रिया 11 से 17 फरवरी तक है, जिसमें बुधवार (आज) को गुरु रविदास जयंती की छुट्टी है। इस कारण आज दूसरे भी नामांकन नहीं हो पाएंगे। ऐसे में नामांकन के चार दिन रह गए हैं, क्योंकि 16 फरवरी को रविवार की छुट्टी है। नामांकन के लिए कम समय देख आज या कल में भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों की ओर से निगम मेयर, पालिका अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें