फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रिकेट में ब्लू हाउस, खो-खो में येलो हाउस विजेता

Sun, 17 Nov 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। होली मदर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल समारोह में कक्षा तीसरी से आठवीं के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। क्रिकेट, खो-खो, मैच के साथ थ्री लेग, हर्डल, सेक, लेमन, स्पून, फ्रॉग जंप, काउंट दी कॉइन, स्लो साइक्लिंग, मटका व सौ मीटर, 200 मीटर, रिले दौड़ और टग ऑफ वार शामिल रहीं।
क्रिकेट में ब्लू हाउस और खो-खो में येलो हाउस विजेता रहा। सौ मीटर दौड़ में राघव, शौर्य, अरमान, हर्डल दौड़ में शिष्ठा, वंशिका, हर्षिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर रिले दौड़ में लड़कों में ब्लू हाउस और लड़कियों में रेड हाउस ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या मोनिका ने कहा कि हर साल यह समारोह होता है। समारोह के आखिरी दिन 18 नवंबर को कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए खेल स्पर्धाएं होंगी। बेस्ट हाउस व रनर अप को ट्रॉफी भी दी जाएगी। साथ ही क्रिकेट, खो-खो, टग ऑफ वार की टीम को भी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन जीएस शर्मा ने प्रधानाचार्या, शारीरिक शिक्षा के शिक्षक नवीन राणा व स्टाफ की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें