रक्तदाताओं को बैज लगाकर हौसला बढाते फाउंडेशन के पदाधिकारी। संवाद
यमुनानगर। वंदे भारत फाउंडेशन ने लायंस क्लब के सहयोग से रामपुरा कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में रक्तदान शिविर और निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर का आयोजन फाउंडेशन के डायरेक्टर विक्रम सिंह, खुशी और लायंस क्लब के प्रधान कुमार गौरव की देखरेख में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुष्मिता अग्रवाल ने किया। डॉ. अजय राणा ने मरीजों की आंखों की जांच की। रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलवान सिंह, रघुवीर सिंह कंबोज, टेक्निकल ऑफिसर सुदर्शन, विवेक सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद