जीएनजी कॉलेज प्रबंधन समिति सदस्य, प्राचार्या व प्राध्यापकों के साथ विजेता छात्राएं। संस्थान
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा ने 49वें युवा महोत्सव में लगातार पांचवीं बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महोत्सव में में नृत्य, संगीत, थिएटर, फाइन आर्ट्स और साहित्यिक गतिविधियों सहित कुल 39 विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं। छात्राओं ने ग्रुप डांस, सोलो सॉन्ग, नाटक, पेंटिंग और भाषण सहित विभिन्न प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कॉलेज के महासचिव सरदार मनोरंजन सिंह साहनी, निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी और प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने विजेता छात्राओं सम्मानित किया। युवा महोत्सव की संयोजिका डॉ. अम्बिका कश्यप और डॉ. बबीला चौहान ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद