सरस्वती नगर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सरस्वती नगर द्वारा सेवा भारती व भारत विकास परिषद के माध्यम से यमुनानगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें सरस्वती नगर के स्वयंसेवक, मां भगवती सेवा समिति, गौशाला सेवा समिति, सरस्वती नगर के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके देश के प्रति अपना अमूल्य योगदान दिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा के संकल्प को दृढ़ता प्रदान की। जानकारी देते हुए संघ के सदस्य रितेश गोयल ने बताया सरस्वती नगर से 25 यूनिट ब्लड सिविल हस्पताल यमुनानगर में दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उनके संस्था द्वारा रक्तदान किया जाएगा।