फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेमेंट सिस्टम के माध्यम से डाक विभाग ने वितरित किए 46.72 लाख

विज्ञापन
लोगों तक पैसे पहुंचाते डाक विभाग के कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 के प्रभाव को निष्क्रिय करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान यमुनानगर उप डाक मंडल इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम एईपीएस के माध्यम से अभी तक 46.72 रुपए का वितरण किया जा चुका है। डाकघर उपमंडल के कमलेश कुमार ने बताया कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से इस दौरान कुल 1763 ट्रांजैक्शन की गई जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। इतनी अधिक ट्रांजैक्शन होने से इस बात का यह पता चलता है कि डाकघर की यह योजना लोगों में लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि एईपीएस के माध्यम से डाकघर दूसरे बैंक के खाताधारकों को राशि प्रदान करता है। भारतीय डाक विभाग ने लॉकडाउन के चलते आम जनता की जरूरतों को देखते हुए ऐप लॉन्च की है। एप के माध्यम से ग्राहक ऑनलाइन रिक्वेस्ट डाल सकता है और विभाग उसके घर पैसे पहुंचाने का प्रबंध करता है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय में जब घर से निकलना मुश्किल है और बैंकों में अत्यंत भीड़ है तो पोस्टमैन घर-घर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से 10 हजार रुपए तक की राशि व पैंशन लोगों को किसी भी बैंक से निकासी करके राशि उपलब्ध करवा रहे हैं। कटाई के इस समय में जब किसानों के पास बैंक जाने का समय नहीं होता तो ऐसे में पोस्टमैन खेतों में जाकर भी वृद्धा पेंशन, जनधन के तहत महिलाओं की धनराशि, विधवा पेंशन, मातृत्व योजना की राशि एवं सभी तरह की योजनाओं के पैसे मुहैया करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें