फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहलगाम हमले में विरोध में बांधी काली पट्टी

Fri, 25 Apr 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जनता पब्लिक विद्यालय अलाहर के संचालक सहित स्टाफ व विद्यार्थी गुरुवार को काली पट्टी बांधकर आए। स्कूल संचालक मुकेश शास्त्री ने बताया कि आज विशेष प्रार्थना सभा भी हुई। इसमें हमले में मारे गए लोगाें की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही राष्ट्र की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले नागरिकों के बलिदान को याद किया गया। उन्होंने कहा कि देश कायराना हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस प्रकार की हरकतों से मानव समाज शर्मसार है। दुख की इस घड़ी में पूरा देश मृतकों के परिवारों के साथ खड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें