रादौर। लाइक पब्लिक स्कूल में वीरवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रोष प्रकट किया गया। स्टाफ व विद्यार्थियों ने मौन रहकर शोक प्रकट किया। साथ ही दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानाचार्य कंवर सिंह शास्त्री ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही कहा कि इस प्रकार निहत्थे निर्दोष पर्यटकों की बर्बरता से हत्या करना अत्यंत क्रूर एवं अमानवीय है। यह आतंकवादियों की जिहादी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे कुकृत्यों से वे भारतीयों को डरा नहीं सकते। भारत के हर नागरिक को विश्वास है कि सरकार हमले के दोषियों को कठोर दंड देगी। संवाद