फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दामला में आज प्रदर्शन करेगी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से सोमवार को दामला, खुदीॅ, खंडवा, सुखपुरा, जुब्बल, धौडंग, कुजंल, रतनगढ़ आदि दर्जनों गांव का दौरा किया। भाकियू जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि 5 अगस्त को टूटी हुई सड़क को लेकर दामला में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। दामला में लगभग एक किलोमीटर सड़क नहीं है और सोई हुई सरकार को जगाने को लेकर यह धरना अनिश्चितकालीन के लिए चलेगा। जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर पवन गोयल दामला, रोहित कंबोज दामला, गजे सिंह, सुलेख कांबोज, करण सिंह, सुरेश कंबोज, मास्टर देशराज, महेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें