फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत

Thu, 13 Nov 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत करने पहुंचे भाकियू के पदाधिकारी व किसान। प्रवक्ता
विज्ञापन
रादौर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को गांव धौडंग स्थित जिला कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेशाध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में किसानों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा की बेटी की शादी में गांव पालेवाला पहुंचे। इसके बाद राकेश टिकैत तीन महीने से गांव पोटली में रास्ते को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान के खेत और नालों में जाने के लिए जो रास्ते हाईवे बंद कर रहा है, वह गुंडागर्दी है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रास्ता किसानों ने दो महीने से अपने कब्जे में किया है और यदि हाईवे वालों को जरूरत है तो खोल कर दिखाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों से मिलकर किसानों को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन भी प्रदेशाध्यक्ष रतनमान रास्ते को लेकर तारीख की घोषणा करते हैं, तो सभी किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, बलदेव सिंह मंडल अध्यक्ष, रामधारी प्रधान कुरुक्षेत्र, यादविंद्र कांबोज जयपुर, अरविंन कांबोज, चमन गुर्जर, बीर सिंह संधू, सुभाष शर्मा, महेंद्र चमरोडी, राहुल संधाय, नरेश मोहडी, सुभाष हरतोल, सुरेन्द्र सांगवान, साहिल सेतिया, दिलबाग ताहरपुर, सुरेश सांगवान, रोहित कांबोज, पवन गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें