फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाकियू ने किया बिजली कर्मचारियों का समर्थन

Fri, 07 Aug 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में धरना देकर रोष प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। बिजली निगम के एससी-एसटी व बीसी कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर किए गए रोष प्रदर्शन किया। इस भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया।
प्रधान प्रमोद ने बताया कि इस प्रदर्शन में सब-डिवीजन के तमाम कर्मचारियों ने भाग लिया तथा आगामी 11, 12 और 13 अगस्त को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल का पूर्ण समर्थन करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार कृषि क्षेत्र के लिए एक अलग कृषि वितरण निगम बनाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

सरकार का यह कदम किसानों और आम उपभोक्ताओं के हितों पर सीधा कुठाराघात है। गुरुग्राम और नूंह में पैरेलल लाइसेंस देकर बिजली वितरण प्रणाली को निजी कंपनियों के हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। निजीकरण के इस खेल से आम जनता को महंगी दरों पर बिजली मिलेगी तथा किसानों को दी जाने वाली सस्ती सब्सिडी भी धीरे-धीरे समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सिसे कृषि क्षेत्र पर पड़ने वाले बोझ का विरोध करने के लिए भाकियू टिकैत के हलका प्रधान सतपाल मानकपुर भी अपने साथियों के साथ कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान राज्य प्रधान मनजिंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, अमृत लाल, सुशील, संजीव ठाकुर, जेई राजन, जेई रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें