फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने लोगों को बांटने का किया काम : वरुण

Sun, 23 Jun 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद वरुण चौधरी शुक्रवार को खेड़ा लंगर हाल बिलासपुर में पहुंचे। साढौरा हलके की विधायक रेनू बाला व बृजपाल छप्पर ने वरुण चौधरी का सांसद बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान सांसद वरुण चौधरी कहा कि भाजपा ने लोगों को जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम किया हैं।
विधायक साढौरा रेनू बाला व बृजपाल छप्पर ने वर्षों से अटकी पड़ी रेल लाइन को चलाने की मांग सांसद के सामने रखी, जिस पर उन्होंने कहा कि वह लोकसभा में आपकी इस मांग को प्रमुखता से उठाएंगे। चौधरी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार व केंद्र की सरकार आमजन के लिए लोक लुभावनी घोषणाएं कर रही हैं इनसे पूछो की दस वर्ष से आप कहां थे, तब जनता व उसके कामों की याद क्यों नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम किया हैं। इस अवसर पर मछरौली व अन्य गांवों से दर्जनों लोगों ने शिव कुमार बंसल की अगुवाई में बहुजन समाज पार्टी को छोड़ कांग्रेस पार्टी में आस्था जताई। सांसद ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन माणिक बंसल व सरपंच प्रतिनिधि बिलासपुर पंकुश खुराना ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें