फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा नेता के साथ लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लाभ का झांसा देकर भाजपा नेता व समाजसेवी आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार भाटिया से 35 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपियों पर 29 लाख रुपये के चेक लेने का भी आरोप है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में आदर्श नगर कालोनी निवासी अशोक कुमार भाटिया ने बताया कि वह भाजपा नेता व समाजसेवी है। 24 जून 2024 को तहसील में टाइपिस्ट दर्पण ने उनके पास संपर्क किया और मिलने की बात कही। उसने उसे अपने घर पर बुला लिया। उसके साथ सरसावा निवासी हरप्रीत उर्फ हैरी भी आया। उन्होंने कहा कि उनका दस लाख रुपये का चेक चंडीगढ़ निवासी मुरसलीन उर्फ लाला के पास है। वह काॅल भी रिसीव नहीं कर रहा है। उसने मुरसलीन को कॉल किया तो उसने चेक होने की बात कबूली और कहा कि वह चेक वापस कर देगा।
विज्ञापन

अगले दिन आरोपी मुरसलीन व हरप्रीत उनके घर पर आया। आरोपियों ने बताया कि यह चेक दवाइयों में डाले जाने वाले मैटेरियल के लिए है। इसमें अच्छा लाभ मिल रहा है।
अगला सौदा मिलने के बाद चेक वापस कर दिया जाएगा। इस पर वह भी मुरसलीन के झांसे में आ गया। उसने पत्नी की एफडी तुड़वाकर 35 लाख रुपये एकत्र कर लिए। आरोपी मुरसलीन ने उनसे दो चेक लिए। इसमे 22 लाख रुपये के चेक हरप्रीत सिंह और सात लाख रुपये के चेक मुरसलीन के नाम काटे गए और 35 लाख रुपये नकद ले लिए गए।
आरोपियों ने एफिडेविट भी दिया कि वह लाभ के साथ रुपये वापस कर देंगे। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ हिमाचल प्रदेश के नाहन में माल की डिलिवरी के लिए लेकर गए।
विज्ञापन

वहां दिल्ली व हिमाचल प्रदेश के पांच अन्य लोग मिले। उनसे एक बैग लिया। बताया गया कि पौने चार करोड़ का यह माल है। बैग में एक काला सांप था। जिसे दवा के लिए प्रयोग करने की बात कही गई थी। जब वह यह माल लेकर यमुनानगर पहुंचा तो उसमें मरा हुआ सांप था। जिसका कोई इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दर्पण, हरप्रीत, मुरसलीन उर्फ काला के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें