फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा-जजपा नेताओं के गांव में आने पर लगाई रोक

Fri, 03 May 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मिल्क सुखी गांव के लोगों ने वीरवार को भाजपा व जजपा के नेताओं के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए इनकी गांव में एंट्री पर रोक लगा दी है। बाकायदा किसान, ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए गांव में बैनर लगा दिए हैं।
गांव के प्रधान हैप्पी सिंह, कृपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, रतन सिंह, जसपाल सिंह, तीर्थ सिंह, चरण सिंह, जोगिंदर सिंह, मंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह,दलजीत सिंह, तरसेम सिंह, नरेंद्र कुमार, फुल चंद, राम पाल, अनिल कुमार, अशोक कुमार ने बताया कि बीजेपी और जेजेपी सरकार किसान, मजदूर, सरपंच, कर्मचारी, पहलवान विरोधी सरकार है। 2021 से 2024 तक वाटर कैनन, लाठी, आंसू गैस के गोले और किसानों को कुचल दिया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में साढ़े सात सौ किसानों को शहीद करवाया और अन्य पर भी अन्याय करवाया और अब शंभू बॉर्डर, खनोरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में भी किसानों को गोलियां मारी और किसानों व मजदूरों पर अत्याचार किया। इस दौरान मौके पर शुभकरण सिंह को याद कर सभी ने मौन व्रत रख शहीद हुए किसान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

गांव के प्रधान हैप्पी सिंह ने बताया कि गांव की तरफ से भाजपा व जेजेपी के सभी उम्मीदवारों का विरोध करने का निर्णय लिया जा चुका है। गांव के लोगों ने भाजपा और जेजेपी के नेताओं का गांव में प्रवेश पर बैन लगा दिया है। गांवों में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे भाजपा प्रत्याशियों को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें