फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डिलीवरी बॉय से दो युवकों ने मारपीट कर छीना बैग

Fri, 03 May 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। लॉजिस्टिक कंपनी के डिलीवरी बॉय तिगरा निवासी रजनीश कुमार के साथ मारपीट कर दो युवकों ने उससे बैग लूट लिया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को दबोच लिया और उसकी धुनाई की। आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी कार्तिक के नाम से हुई। लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तिगरा गांव निवासी रजनीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंकाट लॉजिस्टिक कंपनी गोविंदपुरा में नौकरी करता है। वह सुबह कंपनी से पार्सल की डिलीवरी देने के लिए निकला था। कंपनी से उसे विशु नाम के ग्राहक को पार्सल देने के लिए बाड़ी माजरा हनुमान पुल के पास भेजा। जब वह बाड़ी माजरा पुल के पास पहुंचा तो उसे दो युवक मिले। वह कहने लगे कि कंपनी से पार्सल की डिलीवरी उन्होंने मंगवाई है।
विज्ञापन

अचानक दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसे नीचे गिरा दिया। इतने में एक युवक उसका डिलीवरी बैग लेकर भाग गया। जबकि दूसरा उसके साथ मारपीट करता रहा। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी धुनाई की।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम पुराना हमीदा निवासी कार्तिक उर्फ रोशन बताया। जबकि आरोपी का साथी बैग लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें