प्रतापनगर। कस्बे में कपड़े की दुकान के सामने से चोरी हुई बाइक की घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में कस्बा प्रताप नगर में एक रेडीमेड कपड़े की दुकान के सामने से एक युवक बाइक चोरी करता हुआ युवक काला बैग लिए रेडीमेड कपड़े की दुकान के सामने जूस की दुकान के पास घूमता है और थोड़ी देर के बाद आकर बाइक चुराकर भाग जाता है। बाइक मालिक ने इसकी सूचना प्रताप नगर पुलिस को दी। वही बाइक चोरी के आरोपी की पहचान के लिए घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाली गई है। संवाद